विश्व की प्रमुख फसलें और उत्पादक देश world's major crops and producing countries

विश्व की प्रमुख फसलें एवं उत्पादक देशों की सूची

विश्व की प्रमुख फसलें एवं उत्पादक देशों की सूची:

फसलों का नामउत्पादक देश का नाम (घटते कर्म में)
चावलचीन, भारत, इण्डोनेशिया
मक्कासंयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील
चीनीब्राजील, भारत, चीन
गेहूँचीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका
तम्बाकूचीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत
तिलहनब्राजील, चीन, भारत
कपाससंयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, पाकिस्तान
चायभारत, चीन, श्रीलंका
कॉफीब्राजील, कोलंबिया, इंडोनेशिया
रबड़थाइलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया
ऊनआस्ट्रेलिया, भारत
दुग्धभारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंगलैंड
मूंगफलीचीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका
जौरूस, कनाडा, भारत
सोयाबीनसंयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, भारत
गन्नाभारत, ब्राजील, क्यूबा, चीन
चुकन्दररूस, फ़्रांस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका
नारियलभारत, इक्वेडोर, इंडोनेशिया
फल तथा सब्जीब्राजील, भारत, श्रीलंका, फ़्रांस
मोटे अनाजसंयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन
सूर्यमुखीरूस, यूक्रेन
लौंगजंजीबार, तंजानिया
नारंगीसंयुक्त राज्य अमेरिका
जूटभारत (Faostat data 2011 के अनुसार), बांग्लादेश
आमभारत
केलाभारत
नारियलभारत
पपीताभारत
अनारभारत

उत्पादन के आधार पर चीन दुनिया का सबसे ज्यादा फल उत्पादन करने वाला देश है। चीन कुल 13.7 करोड़ टन फलों का उत्पादन करता है। दुनिया में 5 सबसे ज्यादा फल उत्पादन करने वाले देशों में 4 विकासशील हैं।

चीन के बाद भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा फल उत्पादक देश बन गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक नई रिपोर्ट ‘एक नज़र में बागवानी के आंकड़े-2015’ में इस बात का जि़क्र किया गया है। यदि राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा फल उत्पादक राज्य है। भारत जहां फलों व सब्जियों में दुनिया का दूसरा सबसे बडा उत्पादक देश है वहीं आम, केला, नारियल, काजू, पपीता व अनार का सबसे बडा उत्पादक देश हैं।

🔗 शेयर करें:
← पिछली पोस्ट अगली पोस्ट →