अंटार्कटिका महाद्वीप Antarctica Continent 7 Continent's


Antarctica Continent map
Antarctica Continent map

अंटार्कटिका

  • यह महाद्वीप विश्व का पांचवा महाद्वीप है जो दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है

  • इसका क्षेत्रफल 13338500 वर्ग किलोमीटर है

  • इस महाद्वीप की खोज ब्रिटिश के नाविक जेम्स कुक ने 1772-75 ई0 में खोजा था|

  • इस महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप के नाम से भी जाना जाता है| क्योंकि इसका लगभग 98% भाग 2 से 5 किलोमीटर मोटी बर्फ की परत से हमेशा ढका हुआ रहता है|

  • यह विश्व का सर्वाधिक ठंडा और बर्फीला क्षेत्र है|

  • इस महाद्वीप पर 1981 ई0  से भारत प्रत्येक वर्ष अभियान दल भेजता रहा है|

  • इस महाद्वीप का लगभग 2% भाग गर्मी में बर्फ हीन होता है|

  •  इसका ग्रीष्म और शीत ऋतु में अलग-अलग आकार होने के कारण ही इसको गतिशील महाद्वीप भी कहते हैं|

  • इस महाद्वीप पर पहुंचने वाले प्रथम भारतीय डॉक्टर जी0 एस0  सिरोही थे|

  •  इसका प्रायद्वीप वाला भाग पर्वतीय है इसकी संरचना अंग्रेजी के S अक्षर की तरह है|

  • इस महाद्वीप पर ही भारत ने 1983 ईस्वी में भू-रचना, मौसम, पर्यावरण, जीवाश्म तथा जीव वनस्पति आदि के वैज्ञानिक परीक्षण हेतु एक स्थाई मानव युक्त केंद्र (दक्षिण गंगोत्री) स्थापित किया जो 1989 ईस्वी में बर्फ में दब कर खत्म हो गया था
🔗 शेयर करें:
← पिछली पोस्ट अगली पोस्ट →