दक्षिणी महासागर (Southern Ocean)
![]() |
| Southern Ocean |
- यह महासागर दुनिया के पांच महासागरों में चौथा सबसे बड़ा है यह उत्तरी अंटार्कटिका के तट पर 60 डिग्री दक्षिण अक्षांश तक विस्तृत है।
- इस महासागर की खोज अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन ने सन 2000 में की।
- यह महासागर पूरी तरह से अंटार्कटिका को घेरे हैं।
- आस्ट्रेलिया के अनुसार यह महासागर ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरे के नीचे से प्रारंभ हो जाता है।
- इस महासागर की औसत गहराई 800 मीटर है। विशिष्ट गहराई 4000 से 5000 मीटर तक है इसका किनारा 133 मीटर गहरा है एवं इसका सबसे गहरा बिंदु साउथ सेंडविच 7433.6 मीटर गहरा है।
- इस महासागर की सतह का औसत तापमान 29.8 फॉरेनहाइट रहता है।
- इस महासागर की मुख्यधारा आगे जाकर दो भागों में बट जाती है एक धारा अमेरिका महाद्वीप के पूर्वी तट के साथ उत्तर की ओर जाती है और दूसरी धारा पूरब की ओर हार्न अंतरीप से आगे बढ़ जाती है।
- इस महाद्वीप में व्हेल मछली का शिकार और व्यापार होता है।
- इस महासागर में भारत की अनुसंधान गतिविधियों के अभियान शुरू किए गए, जिनको जनवरी से मार्च 2006 के दौरान रूसी अनुसंधान जलयान "अकादमिक बोरिस पेत्रोव" द्वारा लर्समेन पर्वत स्थित पर अन्य शोधात्मक प्रयासों को प्रारंभ किया गया।
- भारत में इस महासागर से संबन्धित रसायनिक माइक्रोप्लेण्टोलॉजिक का अध्ययन करना और उनकी प्रतिक्रिया को समझना राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र गोवा द्वारा किया जाता है।
- इस महासागर में रहने वाले अकशेरुकी विशाल स्क्विड पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा अकशेरुकी जीव है जिसकी लंबाई 15 मीटर तक होती है।

Giant Squid - इस महासागर में बड़ी नौका रेस आयोजित की जाती हैं सबसे प्रसिद्ध "वोल्वो "महासागर की दौड़ और "ग्लोबल चैलेंज" है।

Volvo Ship Race - इस महासागर में केवल कुछ बंदरगाह ही स्थित हैं , बंदरगाह मुख्य रूप से अनुसंधान केंद्रों से संबंधित हैं जैसे रोथरा स्टेशन (ब्रिटिश) , पामर स्टेशन (यूएसए), एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)।
- इस महासागर के बंदरगाहों तक पहुंच केवल गर्मियों तक ही सीमित है और तब भी बर्फ तोड़ने वालों को जहाज के साथ जाने की जरूरत पड़ती है।
- इस महासागर में पाए जाने वाले मुख्य जीव कैटल, फिश, पेंगुइन, फिन व्हेल और किंग क्रैब हैं।

Penguin 
Cuttlefish 
Fish 
Fin Whale 
King Crab
