देश की प्रमुख झीलें एवं उनके प्रकार PDF List Download

उत्तर प्रदेश की प्रमुख झीलें,विश्व की प्रमुख झीलें, भारत की प्रमुख झीलें with trick,भारत की प्रमुख 4 जिलों के नाम,भारत में कुल कितने झील है,विश्व की प्रमुख झीलें PDF Download, झील के प्रकार,भारत की प्रमुख झीलें PDF Download,डल झील जम्मू-कश्मीर,वुलर झील जम्मू-कश्मीर - यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है., बैरीनाग झील जम्मू-कश्मीर, मानस बल झील जम्मू-कश्मीर, राजसमंद झील राजस्थान, पिछौला झील राजस्थान, सांभर झील राजस्थान - यह थार मरुस्थल के पूर्वी हिस्से में खारे पानी की झील है., सातताल झील उत्तराखंड,


झील किसे कहते हैं?

पृथ्वी के धरातल पर बने गर्तो ( गड्ढों ) में स्थित जल को झील कहा जाता है। यह प्रकृति तथा मानव निर्मित दोनों प्रकार के होते है। छोटे आकार वाले धरतलीय जलीय गर्त को तालाब कहा जाता है। जबकि बड़े आकार वाले धरातलीय जलीय गर्त को झील या सागर भी कहा जाता है। जैसे- महान झील, कैस्पियन सागर, मृत सागर, संभार झील, चिल्का झील, आदि।

झीलें कितने प्रकार की होती हैं?

पृथ्वी पर झीलों में एक दूसरे से आकार तथा लक्षणों में भिन्नता पाई जाती है। कुछ झीलें स्थाई होते है तो कुछ झीलें अस्थाई। कुछ का जल खारा होता है तो कुछ का जल मीठा होता है। कुछ झीलों का विकास प्राकृतिक शक्तियों के द्वारा किया जाता है तो कुछ का निर्माण मानव के द्वारा किया जाता है। झीलों का निर्माण प्रक्रिया भी अलग-अलग होती है। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

1 . विवर्तनिक झीलें ( Tectonic Lakes ) उदाहरण- वुलर झील

2 . ज्वालामुखी या क्रेटर झीलें ( Crater Lakes ) उदाहरण-  लोनार झील

3 . हिमानी झीलें ( Glacial Lakes ) उदाहरण- हिम गह्वर झील

4 . नदीय झीलें ( Fluvial Lakes ) उदाहरण- गंगा नदी तंत्र

5 . वायूढ़ झीलें ( Aeolian Lakes ) उदाहरण-  सांभर झील

6 . लैगुन झीलें ( Lagoons )  उदाहरण- कोलेरू झील

7 . द्रवण झीलें ( Dissolution Lakes ) उदाहरण- भीम ताल

8 . भू-स्खलन झीलें ( Landslide Lakes ) उदाहरण- चंद्रताल झील

9 . मानव निर्मित झीलें ( Manmade Lakes ) उदाहरण-  गाँधीसागर झील 

देश की प्रमुख झीलों से संबन्धित महत्वपूर्ण बिन्दु

👉भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है| चिल्का झील उड़ीसा राज्य में स्थित है

👉चिल्का एक लैगून झील है, जिसके कारण इसका जल खारा होता है

👉पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है

👉पुलिकट झील में ही श्रीहरिकोटा द्वीपस्थित है, जिसपर ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान’ द्वारा स्थापित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र स्थित है

👉बेम्बानाड झील में एक द्वीप स्थित है, जिसे वेलिंगटन द्वीप कहते हैं

👉केरल में नौकायान प्रतियोगिता बेम्बानाड झील में वेलिंगटन द्वीप से ही आयोजित होती है

👉भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील वुलर झील जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है

👉वुलर झील एक गोखुर झील का उदाहरण है

👉झेलम नदी , बेरीनाग झील से निकलकर श्रीनगर में वुलर झील से होकर गुजरती है

👉झेलम नदी ने ही वुलर झील का निर्माण किया है

👉पृथ्वी के भीतर होने वाली आन्तरिक क्रिया को विवर्तनीक क्रिया कहते हैं। 

👉राजस्थान राज्य की अधिकतर झीलेंलवणीय हैं । 

भारत की प्रमुख झीलें
क्रम राज्य झील
1 जम्मू–कश्मीर वुलर, डल, गाडसर, अनंतनाग, बेरीनाग, शेषनाग, कौसरनाग, नागिन, पोगोंगछो, सी–मोरीरी, गंगाबल और मानसबल झील
2 हिमाचल प्रदेश भृगु, मच्छियाल, रेणुका, सूरजताल, चन्द्रताल झील
3 उत्तराखण्ड नैनीताल, डोडीताल, भीमताल, सातताल, नौकुछियाताल, देवताल, खुरपाताल, राकसताल और मालाताल झील
4 चंडीगढ़ सुखना झील
5 राजस्थान राजसमंद, जयसमंद, नक्की, सांभर, फतेहसागर, लूनकरसर, डीडवाना, पिछौला, आनासागर, कुचामन, ढेबर और पुष्कर झील
6 महाराष्ट्र लोनार और पोवई झील
7 कर्नाटक बेलान्दुर झील
8 केरल बेम्बानाड और अष्टमुदी झील
9 सिक्किम सोंगमा झील
10 मणिपुर लोकटक झील
11 उड़ीसा चिल्का झील
12 तेलंगाना हुसैन सागर और नागार्जुन सागर झील
13 आंध्र प्रदेश कोलेरू और पुलिकट झील
14 तमिलनाडु कोडाइकनाल और कालीवेली झील
15 हरियाणा सूरजकुण्ड
मानव निर्मित (कृत्रिम)झीलें
क्रम राज्य झील
1 मध्य प्रदेश गाँधीसागर झील
2 राजस्थान जवाहर सागर झील और राणा प्रताप सागर झील
3 हिमाचल प्रदेश गोविन्दसागर झील
4 तेलंगाना निजाम सागर झील, नागार्जुन सागर झील
5 उत्तर प्रदेश गोविन्द वल्लभ पंत झील
6 तमिलनाडु स्टेनले झील

प्रमुख झीलों की सूची

🔗 शेयर करें:
← पिछली पोस्ट अगली पोस्ट →