CTET, UPTET, Super TET और SSC परीक्षाओं के लिए मुगल साम्राज्य के 20 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर।
मुगल साम्राज्य भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण कालखंड है जिससे जुड़े प्रश्न CTET, UPTET, Super TET और SSC परीक्षाओं में बहुतायत से पूछे जाते हैं। बाबर से लेकर औरंगजेब तक के शासक, प्रशासनिक व्यवस्था, और उनकी नीतियां प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
सभी प्रश्नों की उत्तर कुंजी देखें
प्रश्न 1: मुगल वंश की स्थापना भारत में किसने की थी?
उत्तर: बाबर
बाबर ने 1526 ईस्वी में पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल वंश की नींव रखी थी।
प्रश्न 2: पानीपत का प्रथम युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?
उत्तर: 1526 ईस्वी
पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल 1526 को बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया था।
प्रश्न 3: किस मुगल शासक ने अपनी आत्मकथा 'तुजुक-ए-बाबरी' तुर्की भाषा में स्वयं लिखी थी?
उत्तर: बाबर
बाबर ने अपनी आत्मकथा 'तुजुक-ए-बाबरी' या बाबरनामा तुर्की भाषा में लिखी थी।
प्रश्न 4: हुमायूंनामा की रचना किसने की थी?
उत्तर: गुलबदन बेगम
गुलबदन बेगम हुमायूं की बहन थीं जिन्होंने हुमायूं के जीवन पर 'हुमायूंनामा' ग्रंथ लिखा।
प्रश्न 5: चौसा का युद्ध 1539 ईस्वी में हुमायूं और किसके बीच हुआ था?
उत्तर: शेरशाह सूरी
चौसा के युद्ध में शेरशाह सूरी ने हुमायूं को पराजित किया था।
प्रश्न 6: पानीपत का दूसरा युद्ध कब और किसके बीच हुआ?
उत्तर: 1556 ईस्वी में अकबर और हेमु के बीच
पानीपत का द्वितीय युद्ध 5 नवंबर 1556 को अकबर के संरक्षक बैरम खान और हेमु के बीच हुआ था।
प्रश्न 7: दीन-ए-इलाही नामक नए धर्म की शुरुआत किस मुगल शासक ने की थी?
उत्तर: अकबर
अकबर ने 1582 ईस्वी में सभी धर्मों के समन्वय के लिए दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना की थी।
प्रश्न 8: अकबर का मकबरा निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर: सिकंदराबाद
अकबर का मकबरा उत्तर प्रदेश के सिकंदरा (सिकंदराबाद) में स्थित है।
प्रश्न 9: किस मुगल शासक के शासनकाल को चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है?
उत्तर: जहाँगीर
जहाँगीर के शासनकाल में मुगल चित्रकला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँची थी, इसलिए इसे चित्रकला का स्वर्णकाल कहा जाता है।
प्रश्न 10: नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर: महरूनिसा
नूरजहां का वास्तविक नाम महरूनिसा था, जो जहांगीर की पत्नी थीं।
प्रश्न 11: किस मुगल सम्राट के शासनकाल को स्थापत्य कला का स्वर्णकाल कहा जाता है?
उत्तर: शाहजहाँ
शाहजहाँ ने ताजमहल, लाल किला और जामा मस्जिद जैसी भव्य इमारतों का निर्माण कराया, इसलिए उनके काल को स्थापत्य कला का स्वर्णकाल कहते हैं।
प्रश्न 12: मुगल साम्राज्य के किस शासक ने जजिया कर को पुनः लगा दिया था?
उत्तर: औरंगजेब
औरंगजेब ने 1679 ईस्वी में गैर-मुसलमानों पर पुनः जजिया कर लगा दिया था जिसे अकबर ने समाप्त किया था।
प्रश्न 13: हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?
उत्तर: 1576 ईस्वी
हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच लड़ा गया था।
प्रश्न 14: मनसबदारी प्रथा की शुरुआत किस मुगल शासक ने की थी?
उत्तर: अकबर
अकबर ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मनसबदारी प्रथा की शुरुआत की थी।
प्रश्न 15: शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के माध्यम से अपने कई किले सौंपे थे?
उत्तर: पुरंदर की संधि
वर्ष 1665 में राजा जयसिंह और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच पुरंदर की संधि हुई थी।
प्रश्न 16: निम्नलिखित में से किसे 'जिंदा पीर' के नाम से जाना जाता था?
उत्तर: औरंगजेब
औरंगजेब अपनी सादा जीवनशैली और धार्मिक कट्टरता के कारण 'जिंदा पीर' कहलाता था।
प्रश्न 17: ताजमहल का मुख्य वास्तुकार कौन था?
उत्तर: अहमद लाहौरी
ताजमहल के निर्माण की रूपरेखा उस्ताद अहमद लाहौरी ने तैयार की थी।
प्रश्न 18: मयूर सिंहासन (तख्त-ए-ताऊस) पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक कौन था?
उत्तर: मोहम्मद शाह रंगीला
मोहम्मद शाह रंगीला के शासनकाल में नादिरशाह ने 1739 में आक्रमण कर मयूर सिंहासन और कोहिनूर हीरा लूट लिया था।
प्रश्न 19: मुगल साम्राज्य का अंतिम सम्राट कौन था?
उत्तर: बहादुर शाह जफर (द्वितीय)
बहादुर शाह द्वितीय (जफर) अंतिम मुगल सम्राट था, जिसे 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने रंगून निर्वासित कर दिया था।
प्रश्न 20: आइना-ए-अकबरी के रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं?
उत्तर: अुलफज़ल
अुलफज़ल ने 'अकबरनामा' की तीसरी पुस्तक के रूप में 'आइना-ए-अकबरी' की रचना की थी।