वर्धमान महावीर और जैन धर्म के 20 महत्वपूर्ण MCQ

CTET, UPTET, Super TET और SSC परीक्षाओं के लिए वर्धमान महावीर और जैन धर्म से जुड़े 20 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न और उनके उत्तर।

वर्धमान महावीर और जैन धर्म से जुड़े प्रश्न प्राचीन इतिहास खंड के अंतर्गत CTET, UPTET, Super TET और SSC परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। यह प्रैक्टिस सेट आपकी तैयारी को मजबूत करने में मदद करेगा।

सभी प्रश्नों की उत्तर कुंजी देखें

प्रश्न 1: जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर: वर्धमान महावीर
वर्धमान महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे।

प्रश्न 2: वर्धमान महावीर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: कुंडग्राम
वर्धमान महावीर का जन्म कुंडग्राम में हुआ था।

प्रश्न 3: वर्धमान महावीर के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: वर्धमान
महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था।

प्रश्न 4: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन माने जाते हैं?
उत्तर: ऋषभदेव
ऋषभदेव (आदिनाथ) जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे।

प्रश्न 5: जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए हैं?
उत्तर: 24
जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर हुए हैं।

प्रश्न 6: जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे?
उत्तर: पार्श्वनाथ
पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे।

प्रश्न 7: महावीर स्वामी का जन्म किस राजवंश से संबंधित था?
उत्तर: ज्ञात्रिक क्षत्रिय कुल
महावीर स्वामी का जन्म ज्ञात्रिक क्षत्रिय कुल में हुआ था।

प्रश्न 8: जैन धर्म के त्रिरत्न में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है?
उत्तर: सम्यक् कर्म
सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चरित्र (आचरण) जैन धर्म के त्रिरत्न हैं, सम्यक् कर्म नहीं।

प्रश्न 9: महावीर स्वामी को किस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
उत्तर: ऋजुपालका
महावीर स्वामी को ऋजुपालका नदी के तट पर ज्ञान (कैवल्य) प्राप्त हुआ था।

प्रश्न 10: जैन धर्म के पांच महाव्रतों में से महावीर स्वामी ने कौन सा नया व्रत जोड़ा था?
उत्तर: ब्रह्मचर्य
चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने ब्रह्मचर्य को जोड़कर पांच महाव्रत बनाए।

प्रश्न 11: महावीर स्वामी का महापरिनिर्वाण (मृत्यु) किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर: पावापुरी
महावीर स्वामी की मृत्यु पावापुरी में हुई थी।

प्रश्न 12: जैन साहित्य को सामान्यतः क्या कहा जाता है?
उत्तर: आगम
जैन धर्म के मूल ग्रंथों को आगम कहा जाता है।

प्रश्न 13: प्रथम जैन संगीति (सभा) का आयोजन कहाँ किया गया था?
उत्तर: पाटलिपुत्र
प्रथम जैन संगीति का आयोजन पाटलिपुत्र में हुआ था।

प्रश्न 14: द्वितीय जैन संगीति का आयोजन किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर: वल्लभी
द्वितीय जैन संगीति गुजरात के वल्लभी में आयोजित की गई थी।

प्रश्न 15: जैन धर्म के दो प्रमुख संप्रदाय कौन से हैं?
उत्तर: दिगंबर और श्वेतांबर
जैन धर्म आगे चलकर दिगंबर और श्वेतांबर दो संप्रदायों में विभाजित हो गया।

प्रश्न 16: श्वेतांबर संप्रदाय के लोग किस रंग के वस्त्र धारण करते थे?
उत्तर: श्वेत (सफेद)
श्वेतांबर संप्रदाय के साधु सफेद वस्त्र धारण करते थे।

प्रश्न 17: दिगंबर संप्रदाय के अनुयायी किसकी मान्यता रखते थे?
उत्तर: दिशाओं को ही वस्त्र मानने की यानी नग्न रहने की
दिगंबर साधu दिशाओं को ही अपना वस्त्र मानते थे और नग्न रहते थे।

प्रश्न 18: महावीर स्वामी की माता का नाम क्या था?
उत्तर: त्रिशला
महावीर स्वामी की माता का नाम त्रिशला था जो लिच्छवी राजकुमारी थीं।

प्रश्न 19: महावीर स्वामी के पिता का नाम क्या था?
उत्तर: सिद्धाथ
महावीर स्वामी के पिता का नाम सिद्धार्थ था जो ज्ञात्रिक कुल के प्रधान थे।

प्रश्न 20: जैन धर्म में पूर्ण ज्ञान के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: कैवल्य
जैन धर्म में सर्वोच्च ज्ञान या पूर्ण ज्ञान को कैवल्य कहा जाता है।

🔗 शेयर करें:
← पिछली पोस्ट अगली पोस्ट →
⇧